ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

बंपर में फंसे 2 युवक, चीखते-चिल्लाते रहे; ड्राइवर दौड़ाता रहा ट्रक… आगरा हाईवे पर दिखा रोंगटे खड़े करने देने वाला नजारा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हाइवे पर दौड़ते ट्रक के बंफर में दो लोग फंसे हुए हैं. यह दोनों लोग सड़क पर घिसट रहे हैं और खूब चीख चिल्ला रहे हैं. बावजूद इसके, ट्रक चालक फर्राटे भरते हुए भागा चला जा रहा है. जानकारी

इस दौरान जमा हुई भीड़ ने ट्रक चालक की बुरी तरह पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक ने हाईवे पर बाइक में टक्कर मारी थी. इस घटना में बाइक और बाइक पर सवार दो लोग ट्रक के आगे बंफर में फंसकर घिसटने लगे. इस घटना के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसी अवस्था में फर्राटे भरते हुए भागने की कोशिश करने लगा. कुछ दूर आगे जाने पर अन्य वाहन चालकों ने देखा तो लोग हैरान रह गए.

दोनों घायलों की हालत नाजुक

ट्रक में फंसे लोगों को छुड़ाने के लिए कई वाहन चालकों ने ट्रक का पीछा किया और थोड़ी दूर आगे जाकर ओवरटे करते हुए ट्रक को रोक लिया गया. इसके बाद लोगों ने ही दोनों बाइक सवारों और उनकी बाइक को बंफर में से बाहर निकाला. इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. इतने में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

आगरा में रामबाग की है घटना

पुलिस ने बताया कि आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में वाटर वर्क्स रामबाग में यह घटना रविवार देर रात की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए आरोपी ट्रक चालक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.