ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

मुरैना में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मार दिया गया चाकू, घायल का उपचार जारी

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से हमला किया है और आरोपियों ने युवक के शरीर पर कई वार किए। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में अभी घायल युवक का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकू लगने से घायल हुए युवक का नाम लल्ला कुशवाहा है। युवक को मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर सभी आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर अवस्था में घायल युवक को परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना जौरा थाना क्षेत्र के खारे कुंआ के पास की है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी परिजनों ने महिला सहित तीन लोगों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। जौरा पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।