ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

0,0,0…724 दिन से गाबा में खाता खोलने को तरस रहे हैं ट्रेविस हेड, चौंकाने वाला सच

ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर एडिलेड टेस्ट टीम इंडिया से छीन लिया था. हेड ने पहली पारी में 141 रनों की पारी खेली थी जिसने टीम इंडिया को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीता. लेकिन अब आपको बताते हैं एक बेहद ही चौंकाने वाला सच. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले ट्रेविस हेड जब ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर आते हैं तो मानो वो बल्लेबाजी ही भूल जाते हैं. जी हां चौंकिए नहीं, दरअसल हेड के इस मैदान पर पिछले तीन मैचों के आंकड़े ही ऐसे हैं. ट्रेविस हेड ने गाबा के मैदान पर पिछले 724 दिनों से खाता नहीं खोला है. आइए आपको बताते हैं क्या है ये आंकड़ा?

गाबा में जीरो हैं हेड

गाबा के मैदान में ट्रेविस हेड की पिछली तीन पारियां बेहद खराब रही हैं. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज पिछली तीन टेस्ट पारियों में यहां शतक नहीं खोल पाया है. हेड इसी साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैदान पर खेले थे. गजब की बात ये है कि वो दोनों पारियों में 0 पर आउट हुए थे. अपने टेस्ट करियर में पहली बार हेड ने ये दिन देखा था. वैसे इन दो पारियों से एक पारी पहले भी हेड के साथ यही हुआ था. 18 दिसंबर 2022 के दिन ट्रेविस हेड श्रीलंका के खिलाफ भी 0 पर आउट हुए थे. मतलब गाबा में हेड पिछली तीन पारियों में 0,0,0 पर आउट हुए हैं.

3 बार 0 पर आउट फिर भी हेड का रिकॉर्ड कमाल

ट्रेविस हेड भले ही ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर लगातार तीन टेस्ट पारियों में 0 पर आउट हुए हों लेकिन इसके बावजूद इस खिलाड़ी का वहां औसत 50 से ज्यादा का है. हेड ने गाबा में 7 पारियों में 50.28 की औसत से 352 रन बनाए हैं. वो इस मैदान पर एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.

हेड को शतक बनाने से रोको

ट्रेविस हेड अच्छी फॉर्म में हैं और ब्रिसबेन में वो बड़ी पारी खेल सकते हैं. टीम इंडिया को उन्हें रोकना आसान नहीं होगा. हालांकि अगर हेड को नहीं रोका गया तो टीम इंडिया के लिए जीत मुश्किल हो जाएगी. हेड की खास बात ये है कि जब-जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया है, ऑस्ट्रेलियाई टीम की हमेशा जीत हुई है. टीम इंडिया को इस काम से हेड को रोकना ही होगा.