ब्रेकिंग
Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने... Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द... Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार

इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का संचालन शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. जेवर एयरपोर्ट का 3900 मीटर लंबा रनवे तैयार है. जेवर एयरपोर्ट का एक टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर लगभग तैयार हो गया है. जेवर एयरपोर्ट पर पिछले दिनों कई विमान रनवे के ऊपर से होते हुए गुजरे भी हैं. टर्मिनल फिनिशिंग का चल रहा है काम जेवर एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में फिनिशिंग का काम चल रहा है. जेवर एयरपोर्ट पर घने कोहरे विमानों को लैंड कराने के लिए तैयारी की जा रही है. जेवर एयरपोर्ट पर कैट एक और कैट तीन उपकरण स्थापित हो चुके हैं. जो कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं. इस एयरपोर्ट पर टिकट की बुकिंग फरवरी 2025 से शुरू हो जाएगी. इस एयरपोर्ट पर संचालन का काम भी 2025 से ही शुरू होगा.

12 नवंबर से शादी का सीजन शुरू हो चुका है. इस बीच शादी ब्याह के कई अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं. राजस्थान के सीकर में तो दूल्हे की हरकत देख दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई. फिर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मामला लांबा की ढाणी गांव का है. यहां 12 नवंबर को मंजू जाखड़ नामक लड़की की शादी विक्रम नामक युवक से थी. गाजे बाजे के साथ दुल्हन के घर बारात पहुंची. बारातियों का स्वागत किया गया. हंसी-खुशी जयमाल की रस्म भी हो गई. लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन सात फेरे लेने के लिए मंडप पर बैठे तो सालियों ने दूल्हे के जूते चुरा लिए. जूता चुराई की शादी में रस्म होती है, इसलिए सालियों ने भी इस रस्म को निभाया.

लेकिन वो नहीं जानती थीं कि आगे क्या होने वाला है. सालियों ने जैसे ही जूते लौटाने के बदले जीजा से 11 हजार रुपये शगुन मांगा तो वो भड़क गया. वो सालियों को गंदी-गंदी गालियां देने लगा. यह देख सालियों का मुंह उतर गया. पंडित ने भी दूल्हे राजा को समझाया कि ये बस एक रस्म है. इसे निभाना होता है. लेकिन ये क्या, दूल्हा तो उनसे भी बदसलूकी करने लग पड़ा. वहां मौजूद हर कोई दूल्हे की ऐसी हरकत देख दंग था.

दूल्हे की डिमांड

इसी बीच दूल्हा बोला- मुझे पांच लाख रुपये और एक बुलेट दहेज में चाहिए. दुल्हन के पिता ने कहा- हम पहले ही आपको हैसियत से ज्यादा दे चुके हैं. ऐसे में हम यह रकम कहां से लाएंगे. दूल्हा जिद पर अड़ गया. बोला कि मैं फिर सात फेरे नहीं लूंगा. उधर, दुल्हन भी मंडप पर बैठे-बैठ यह सब तमाशा देख रही थी. वो तुरंत मंडप से उठी और सीधे थाने चली गई. उसने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

दूल्हा हुआ गिरफ्तार

फिर पुलिस के साथ ही घर लौटी. तब भी वहां हंगामा जारी था. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने फिर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद बारात को भी खाली हाथ वहां से लौटना पड़ा. दुल्हन बोली- ऐसे घर में जाने से अच्छा है शादी ही तोड़ दो. वो अपने इस फैसले से बेहद खुश है.