ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

Apple Visual Intelligence: एपल का ये फीचर काम करे देगा आसान, तुरंत करें ट्राए

एपल यूजर्स को आईओएस 18 का फायदा मिलना शुरू हो गया है. बीते दिनों आईफोन में लेटेस्ट अपडेट मिला है. सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान से फोन में कई ऐसे फीचर्स खुल गए हैं जिनकी वजह से काफी काम आसान हो गया है. इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं और उसका फायदा भी नहीं उठा पा रहे हैं, उसी में से एक है Visual Intelligence, इस फीचर के जरिए आप कोई भी फोटो क्लिक करके उसे ऑफलाइन- ऑनलाइन कब, कहां से और कितने में खरीद सकते हैं. सब डिटेल्स एक जगह पर देख सकते हैं.

iOS 18 Update Visual intelligence

विजुअल इंटेलिजेंस और राइटिंग टूल्स के जरिए आपका काफी काम हो सकता है. वेडिंग सीजन शुरू हो गया है अब ज्यादातर घरों में शॉपिंग के लिए मार्केट, ऑफलाइन स्टोर्स, ई-कॉमर्स पर अवेलेबिलिटी सर्च की जा रही है. ऐसे में अलग-अलग जगह के बारे में अलग सर्च करने के बजाय आप एक बार में ही अपना काम कर सकते हैं.

बस आपको जो प्रोडक्ट पसंद है उसकी फोटो अपने आईफोन कैमरा से क्लिक करनी है, फोटो पर लॉन्ग प्रेस करेंगे तो आपको सर्च विद गूगल लेंस शो होगा, इस पर क्लिक करें, सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें. सर्च पर क्लिक करते ही आपको वो सब प्लेटफॉर्म, वेबसाइट्स शो हो जाएंगे जहां पर आपको वो प्रोडक्ट मिल सकता है. यहां से आप सब चेक कर सकेंगे कि आपको वो प्रोडक्ट कितने में और कहां से मिलेगा.

आईफोन के राइटिंग टूल्स

राइटिंग टूल्स यूज करने के की बाद आपको बार-बार अपनी स्पेलिंग या ग्रामर चेक करने के लिए किसी और ब्राउजर पर जाने की जरूरत नहीं होगी. आप अपनी गलतियों को साथ के साथ सही कर पाएंगे. आप अपने कंटेंट को अपने हिसाब से मॉडिफाई कर सकते हैं, लैंग्वेज बदल सकते हैं और फॉन्ट स्टाइल चेंज करने जैसी चीजें आसानी से कर सकते हैं.

इन सभी फीचर्स को iPhone, iPad, Mac और नए Mac Mini यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सभी फीचर्स इन डिवाइसेज में एक्टिव किए जा सकते हैं. अगर आपको ये फीचर्स शो नहीं हो रहे तो सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर चेक करें और अपडेट करें.