ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

धूमधाम से हुई शब्बीर की बेटी की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे 500 हिंदू परिवार; कार्ड पर छपवाई थी राधा-कृष्ण की फोटो

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कुछ दिन पहले एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी की शादी में हिन्दू देवी देवताओं की फोटो छपवाई थी, जिसके बाद वह निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी थी. इसके बीच में मुस्लिम समाज की बेटी सायमा बानो की शादी हो गई. हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों ने गांव की बेटी की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हो गई.

खबर है कि जनपद अमेठी के राजा फतेहपुर के अलादीन गांव के रहने वाले वाले शब्बीर टाइगर की बेटी की शादी 10 नवम्बर को हो गई है. इस दौरान हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों ने गांव की बेटी की शादी में बढ़ चढ़ कर हाथ बटाया. जिससे समाज में एक अच्छा संदेश भी गया. शब्बीर टाइगर ने बताया कि उनके गांव के पांच सौ से ज्यादा हिन्दू समाज के लोग उनके घर आये और अपनी हैसियत के हिसाब से लोगों ने सहयोग भी किया. इतने लोगों की मदद से उनकी बेटी की शादी अच्छे से हो गई.

समाज के लोगों ने नहीं किया विरोध

शब्बीर टाइगर ने बताया कि कार्ड पर हिन्दू देवी देवताओं की फोटो छपवाने का ना तो हमारे समाज के लोगों ने विरोध किया और ना ही जहां पर बेटी की शादी की गई उन लोगों ने भी कोई विरोध किया. विरोध भी किस बात का हो भगवान ने सभी को इंसान बनाकर भेजा है और सभी के शरीर में खून भी एक ही रंग का है. इसका विरोध वही लोग करते है जो लोग समाज को लड़ाने का काम करते हैं.

सुख-दुःख में शामिल होते हैं हिन्दू-मुस्लिम

शब्बीर टाइगर ने बताया कि ये कोई पहली मिसाल हमारे लिये नहीं है. हमारे आसपास लोग एक दूसरे के सुख-दुःख और त्योहारों में शामिल होते हैं. मुस्लिम लोग हिन्दूओं के घरों में जाते और हिन्दू मुस्लिमों के घरों में आते-जाते हैं. कभी किसी तरह की कोई हिंसा नहीं होती है. हम लोग मिलजुल कर रहते है.

लोगों के लिये कार्ड के माध्यम से सन्देश

शब्बीर टाइगर बताते हैं कि इस कार्ड के माध्यम से उन लोगों को उन्होंने संदेश दिया है जो कि समाज में दो समुदायों को लड़ाने का काम करते हैं. शब्बीर ने कहा कि लोगों को इससे बचना चाहिए. सभी लोग एक ही हैं और हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब कहने के लिये होते है यहां पर भगवान ने सबको इंसान बनाकर भेजा है.