ब्रेकिंग
राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: पुष्कर घाटी में 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, एक बच्चे ... Weather Forecast: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, यूपी-बिहार में लू का टॉर्चर; जानें देश भर के मौसम का ह... West Bengal News: 'बंगाल से भयकाल जाएगा, सेवाकाल आएगा', PM मोदी का TMC सिंडिकेट पर जोरदार प्रहार सुहागरात के सपने चकनाचूर! दूल्हे की इस काली करतूत से मंडप में पहुंची पुलिस, शादी तो दूर अब जेल में क... Noida Violence: NIT इंजीनियर से कैसे 'मास्टरमाइंड' बना आदित्य आनंद? रिपोर्टर के भेष में रची नोएडा हि... Strait of Hormuz Crisis: 24 घंटे से भी कम समय में कैसे बंद हो गया होर्मुज स्ट्रेट? जानें पूरी कहानी ... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ...

स्कूटी सवार युवक को डंपर ने रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

भोपाल। अयोध्या नगर के परशुराम चौराहे पर शनिवार देर रात एक डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वीभत्स हादसे के पहले युवक की तेज रफ्तार स्कूटी चौराहे की रोटरी के पास गड्ढे में गिर गई थी। इससे स्कूटी पर सवार युवक और स्कूटी चला रहा उसका दोस्त सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे डंपर का पहिया युवक की गर्दन पर से होकर गुजर गया। इससे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह खौफनाक घटना देख मौके पर मौजूद लोगों की भी रूह कांप गई। घटना के बाद करीब एक घंटे तक युवक का शव वैसे ही पड़ा रहा। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर डंपर चालक और मालिक दोनों को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय आकाश गुजराती अयोध्या नगर जे सेक्टर में अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह चौराहे पर झांकी में बैठा था। उसका दोस्त वहां आया और लेकर चला गया। कुछ देर बाद वो वापस झांकी पर जा रहे थे। इसी दौरान परशुराम चौराहे से होकर दो डंपर गुजर रहे थे।
स्कूटी चालक आकाश के दोस्त ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया तो स्कूटी गड्ढे में कूद गई और दोनों युवक जमीन पर गिर गए। पीछे से आ रहा डंपर आकाश की गर्दन पर से होकर गुजर गया और सिर धड़ से दूर फिक गया। जबकि उसके दोस्त को साधारण चोट आई है। पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर चालक और डंपर मालिक को पकड़ लिया है।

भीड़ ने घेरा थाना

घटना के बाद दोनों डंपर चालक मौके से फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही शनिवार सुबह लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया। मृतक के स्वजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपित ड्राइवर को बचा रही है। घटना के कई घंटे गुजरने के बाद भी एफआइआर दर्ज नहीं की थी।