ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

कुमारी सैलजा के बहाने मायावती ने दलित नेताओं पर चला बड़ा दांव- कांग्रेस जैसी पार्टियों से अलग हो समाज

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने कांग्रेस पर दलित नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कांग्रेस और जातिवादी पार्टियों बुरे समय में दलितों को याद करती हैं और जब अच्छे दिन आ जाते हैं तो उन पर ध्यान नहीं देती हैं. बसपा सुप्रीमो ने हरियाणा का जिक्र किया है. दरअसल, बीजेपी के बाद अब मायावती को भी कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा से हमदर्दी हो गई है. हालांकि बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद बीजेपी से पहले कुमारी सैलजा को पार्टी ज्वॉइन करने का ऑफर दे चुके हैं.

मायावती ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘देश में अभी तक के हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से यह साबित होता है कि खासकर कांग्रेस और अन्य जातिवादी पार्टियों को अपने बुरे दिनों में तो कुछ समय के लिए इनको दलितों को मुख्यमंत्री व संगठन आदि के प्रमुख स्थानों पर रखने की जरूर याद आती है, लेकिन ये पार्टियां अपने अच्छे दिनों में फिर इनको (दलितों) दरकिनार ही कर देती हैं. इनके स्थान पर फिर उन पदों पर जातिवादी लोगों को ही रखा जाता है, जैसा कि अभी हरियाणा प्रदेश में भी देखने के लिए मिल रहा है.’

दलित नेता कांग्रेस से हो जाएं अलग- मायावती

उन्होंने कहा, ‘ऐसे अपमानित हो रहे दलित नेताओं को अपने मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेकर इन्हें खुद ही ऐसी पार्टियों से अलग हो जाना चाहिए और अपने समाज को फिर ऐसी पार्टियों से दूर रखने के लिए उन्हें आगे भी आना चाहिए क्योंकि बाबा साहब ने देश के कमजोर वर्गों के आत्मसम्मान व स्वाभिमान की वजह से अपने केंद्रीय कानून मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था.’

बसपा सुप्रीमो ने कहा, ‘बाबा साहब से प्रेरित होकर फिर मैंने भी जिला सहारनपुर के दलित उत्पीड़न के मामले में इसकी हुई उपेक्षा और ना बोलने देने की स्थिति में दलितों के सम्मान व स्वाभिमान के लिए अपने राज्यसभा सांसद से इस्तीफा भी दे दिया था. ऐसे में दलितों को बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की ही सलाह है.’

राहुल ने आरक्षण खत्म करने का विदेश में किया ऐलान- मायावती

मायावती ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कांग्रेस और अन्य जातिवादी पार्टियां शुरू से ही दलित आरक्षण के भी विरुद्ध रही हैं. राहुल गांधी ने तो विदेश में जाकर इसको खत्म करने का ही ऐलान कर दिया है. ऐसी संविधान, आरक्षण व SC, ST, OBC विरोधी पार्टियों से ये लोग जरूर सचेत रहें.’

इससे पहले आकाश आनंद ने ट्वीट कर कहा था कि पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरक्षण खत्म करने का प्लान आया. इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा समर्थकों की ओर से कुमारी सैलजा पर जातिगत टिप्पणी की गई. कांग्रेस के डीएनए में दलित विरोध दिखता है. कुमारी सैलजा बसपा ज्वॉइन कर लें, दलित समाज की हितैषी पार्टी बसपा ही है. उन्होंने सैलजा से अपील करते हुए कहा कि उन्हें मान-सम्मान बसपा में ही मिलेगा.