ब्रेकिंग
Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब... PM Modi G-7 Summit 2026: फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी; मजबूत हुई ... Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई; जानें उनके राजनीतिक सफर...

‘आरोपी ही नहीं, दोषी भी है तो भी घर नहीं गिराया जा सकता’ बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

भोपाल : भाजपा शासित प्रदेशों में लगातार हो रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बवाल जारी है। अब बुलडोजर कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मामला हाल ही में मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई कार्रवाई से जुड़ा है। मुस्लिम संगठन जमीयत-उलेमा-ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताते हुए भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार को पार्टी बनाया गया है। तीनों राज्य की सरकारों पर अल्पसंख्यकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। याचिका पर जस्टिस विश्वनाथन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने सुनवाई की और कहा कि अगर कोई सिर्फ आरोपी है तो प्रॉपर्टी गिराने की कार्रवाई कैसे की जा सकती है?  उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी भी हो, तब भी ऐसी कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

क्या है छतरपुर बुलडोजर कार्रवाई मामला

बता दें कि छतरपुर कोतवाली पर पथराव के मुख्य आरोपी शहजाद अली पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। जिसके आलीशान बंगले को जमींदोज कर दिया गया है। इतना ही नहीं इस कार्रवाई के दौरान वहां खड़ी गाड़ियों को भी बुलडोजर से तहस नहस कर दिया गया। इसी कार्रवाई के बाद पूरे देश में सियासी पारा चढ़ गया था। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से लेकर दिल्ली हाईकमान ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला था।