ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

हरसूद नगर परिषद कार्यालय में हुई फायरिंग, सीएमओ और कर्मचारी बाल-बाल बचे

खंडवा। खंडवा जिले के हरसूद नगर परिषद कार्यालय में सीएमओ के पूर्व ड्राइवर द्वारा फायरिंग करने से हड़कंप मच गया। इस घटना में सीएमओ मोनिका सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बाल-बाल बचे। घटना के बाद कार्यालय में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपित पूर्व ड्राइवर वहां से भाग गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित का हरसूद नगर परिषद कार्यालय में विवाद हुआ था। इसके बाद उसने देसी पिस्टल निकाली और एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई। गोली चलते ही ऑफिस में मौजूद सभी लोग घबराकर भागने लगे।

फायरिंग में बच गए कर्मचारी

फायरिंग में ऑफिस के अंदर मौजूद कर्मचारी बच गए। आरोपित ड्राइवर बंदूक वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस कर रही है ड्राइवर की तलाश

जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने सीएमओ पर बंदूक तान दी थी। इससे वे घबरा गईं थी। पुलिस अब इस पूरे मामले में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद कैसे शुरू हुआ था। कुछ पुलिसकर्मियों को ड्राइवर के घर सहित अन्य ठिकानों पर उसकी तलाश के लिए भेजा गया है।

पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर हरसूद छोड़कर दूसरे स्थान पर भाग सकता है। ऐसे में बसों और अन्य वाहनों में भी उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

देसी पिस्टल है

जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने देसी पिस्टल से फायरिंग की है। यह अवैध हथियार उसे कहां से मिला, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद यह भी पूछताछ करेगी।