ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

नरभक्षी भेड़ियों के आगे सिस्टम लाचार! बहराइच में फिर बनाया निशाना, बच्ची को मार डाला, अबतक 10 की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रशासन की लाख सजगता के बावजूद यहां एक मासूम बच्ची और बुजुर्ग महिला के ऊपर रविवार को भेड़िए ने हमला किया. इस हमले में बच्ची की मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले भेड़िए के हमले में 10 मासूमों समेत एक महिला की मौत हो चुकी है. जबकि 50 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. यह स्थिति उस समय है जब आधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन और थर्मल इमेजिंग कैमरों की मदद से भेड़ियों की लगातार निगरानी की जा रही है.

बावजूद इसके भेड़िए रोज कहीं ना कहीं आबादी में घुस जा रहे हैं और लोगों पर हमले भी कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक रविवार को एक आदमखोर भेड़िये ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला अचाला के ऊपर हमला किया. इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई. उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. यह घटना जिले में महसी तहसील के बाराबीघा कोटिया गांव का है. महिला के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात वह टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली थीं. इतने में भेड़िए ने उनके ऊपर हमला कर दिया.

भेड़िए के हमले में बच्ची की मौत

उनके चींखने की आवाज सुन कर घर लोग दौड़ कर वहां आए, लेकिन शोर सुनकर भेड़िए वहां से भाग गया. परिजनों के मुताबिक इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी. ऐसे में उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है. उधर, हरदी क्षेत्र में भी भेड़िए ने एक मासूम बच्ची के ऊपर हमला किया है. यह बच्ची अपनी मां के साथ सोई थी. इस घटना में बुरी तरह से घायल इस बच्ची को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अब तक नहीं ट्रैक हो पाए भेड़िए

भेड़ियों के लगातार हमले होने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश चरम पर पहुंच गया है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन पर अंधेरे में तीर चलाने का आरोप लगाया. कहा कि भेड़ियों को कंट्रोल करने के लिए स्पेशली डीएफओ आकाशदीप बधावन को बुलाया गया, लेकिन वह भी अब तक फिसड्डी साबित हुए हैं. अभी तक वह भी किसी भेड़िए की हलचल को ट्रैक नहीं कर पाए हैं.