ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

तहसील या थाने की बाउंड्री-गेट… पहले कहां चलेगा बुलडोजर, SDM और CO में हो गई बहस

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एसडीएम और सीओ के बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खजुरिया रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच,एसडीएम सदर डॉ ललित कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कांत सिंह और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी से नोक झोंक हुई.

सीओ सदर अरुण कांत सिंह का कहना था कि पहले तहसील की बाउंड्री टूटेगी, उसके बाद थाने की. इतना ही नहीं, सिद्धार्थनगर थाने के प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने एसडीएम से बाउंड्री वॉल को तोड़ने को लिख कर देने की मांग की. इस दौरान अधिकारियों में काफी बहस हुई. इस दौरान अपर जिलाधिकारी उमाशंकर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आदि भी मौजूद रहे. इस नोकझोंक के दौरान काफी देर तक जेसीबी खड़ी रही. बाद में एसडीएम सदर तहसील की बाउंड्री तोड़ने के लिए राजी हो गए और तहसील की बाउंड्री तोड़ने के बाद थाने की बाउंड्री भी तोड़ी गई.

53 पक्के अतिक्रमण हटाए गए

इस समय सिद्धार्थ एलनगर नगर पालिका में अतिक्रमण हटाओ अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहा है. इसी क्रम में शहर के खजुरिया रोड पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर 53 पक्के अतिक्रमण हटा दिए. प्रशासन ने अतिक्रमण वाली जगह को पहले ही चिह्नित किया था.इसी अभियान के दौरान जब अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में सदर थाने की बाउंड्री को तोड़ने के लिए टीम पहुंची तो अफसरों के साथ नोकझोंक हुई.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अफसर के साथ एक टीम सड़क पर खड़ी है. उनके साथ दो अफसर बहस करते दिखाई दे रहे हैं. तब पुलिस का कहना था कि सर आप लिखकर दे दीजिए पूरी बात, हम वहीं करेंगे. इस दौरान जेसीबी सड़क पर खड़ी रहती है. हालांकि, इस घटनाक्रम पर किसी भी अधिकारी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.