ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...

बालाघाट में ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, पीठ पर आई गंभीर चोट

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शुक्रवार को एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया, घटना के दौरान शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। लामता अस्पताल में इलाज के बाद ग्रामीण की हालत में सुधार है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी निवासी ग्रामीण रेखचंद ने बताया कि पादरी के जंगल में अपने साथियों के साथ में बह लापता गाय को ढूंढ रहा था, इस दौरान तेंदुआ वहां पर आ गया और उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके पीठ में चोट आई है।

तेंदुए के हमले के बाद घायल रेखचंद ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण उसके पास दौड़े जिससे तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए लामता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहीं इस मामले पर वन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि नियम अनुसार घायल के इलाज के लिए परिजन को 2 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है, उन्हें इलाज पूरा होने तक विभागीय नियम अनुसार खर्च देने का आश्वासन दिया है।