ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...

बुमराह को किया चैलेंज, U-19 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका, अब खिलाड़ी ने डेब्यू में रचा इतिहास

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया. हम बात कर रहे हैं युवा गेंदबाज क्वेना मफाका की, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से तलहका मचा दिया था. मफाका ने अपनी पेस और बाउंस से अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. इसके बाद उन्होंने खुद को जसप्रीत बुमराह से भी बेहतर गेंदबाज बताया था. अब उन्होंने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया है. मफाका ने अपने पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 25 रन दिए. उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया.

मफाका ने बनाया रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने वाले मफाका की उम्र महज 18 साल 138 दिन है. इसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं. इसके पहले ये रिकॉर्ड विक्टर म्पित्सांग के पास था, जिन्होंने 1999 में 18 साल 314 दिन की उम्र में साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं दुनिया में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के पास है. उन्होंने 1996 में महज 14 साल 233 दिन की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था.

आईपीएल में भी बनाया था रिकॉर्ड

क्वेना मफाका ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कहर बरपा दिया था. उन्होंने 6 मैच में ही 21 विकेट चटकाकर सनसनी फैला थी. वहीं 140 की रफ्तार और डेथ ओवर में उनकी गेंदबाजी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसके बाद मुंबई इंडियंस तुरंत टीम में उन्हें शामिल किया. टीम में एंट्री करते ही मफाका के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ था और वो आईपीएल में सबसे कम उम्र में एंट्री लेने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे. उन्होंने 17 साल 354 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था. हालांकि, आईपीएल डेब्यू उनके लिए अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने दो मुकाबले खेले थे और दोनों में जमकर मार पड़ी थी. मफाका ने इन दोनों मैच में कुल 6 ओवर फेंके, जिसमें 89 रन लुटा दिए और केवल 1 विकेट हासिल कर सके थे.