ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

इंदौर पुलिस ने गाड़ियों के कांच तोड़ने वाले आरोपियों को सुनाई अनोखी सजा, हर तरफ हो रही चर्चा

इंदौर : पुलिस ने गाड़ियों के कांच छोड़ने वाले चार आरोपियों को अनोखी सजा सुनाई है। सभी आरोपी एक साल तक हर शनिवार को रोबोट चौराहे पर ट्रैफिक संभालेंगे। सभी आरोपियों ने बाणगंगा इलाके में गाड़ियों के कांच फोड़ने की वारदात की थी। पुलिस न्यायालय ने सभी चार आरोपियों को अनोखी सजा सुनाई है।

सजा के अनुसार, आरोपियों को एक साल तक हर शनिवार रोबोट चौराहे पर शाम 6 से 9 तक यातायात संभालने में पुलिस का सहयोग करना होगा। बता दें कि इन आरोपियों के नाम धर्मेंद्र, जितेंद्र, दीपांशु और निलेश हैं। इसके अलावा, साल भर की समय अवधि तक किसी भी प्रकार के नशे के सेवन पर भी चारों ही आरोपियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने कई गाड़ियों के कांच फोड़े थे, जिससे लोगों को परेशानी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें यह अनोखी सजा सुनाई है। वही इस अनोखी सजा को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमारा उद्देश्य आरोपियों को सुधारना है और उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाना है।