ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

कोतवाली कांड के मुख्य आरोपी शहजाद अली ने जारी किया वीडियो, कही ये बात

छतरपुर: थाने पर पथराव करने के मामले में बनाए गए मुख्य आरोपी शहजाद अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी किया। वीडियो में शहजाद अली ने अपनी सफाई दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वे हालात को संभालने का प्रयास कर रहे थे जिसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को थी। उन्होंने कहा कि यह पहली ऐसी घटना है जिससे शहर का माहौल खराब हुआ है लेकिन इसमें उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। उल्लेखनीय है कि बीते रोज पुलिस और प्रशासन की टीम ने हाजी शहजाद अली की करोड़ों की हवेली को जमींदोज किया था। जिला प्रशासन ने महंगी गाड़ियों को भी जेसीबी से तोड़ दिया था। फिलहाल शहजाद अली फरार बताए जा रहे हैं।

दरअसल ये पूरा मामला तीन दिन पहले छतरपुर में एक थाने पर भीड़ के हमले से जुड़ा है। जहां महाराष्ट्र में एक संत की ओर से की गई कथित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के बहुत से लोग थाने पर ज्ञापन देने गए और इसी दौरान उनमें से कुछ लोगों ने थाने पर पथराव के साथ हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी के अलावा तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस को त्वरित कारर्वाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस संबंध में लगभग 150 उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने दो दिन पहले मुख्य आरोपी और कांग्रेस नेता हाजी शहजाद के छतरपुर स्थित महलनुमा मकान को ढहा दिया था।