ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...

अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, हुई दर्दनाक मौत..

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह घटना कोतमा रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर चंगेरी के पास की है, मौके पर आरपीएफ और पुलिस की टीम पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला चंगेरी गांव में रहती थी और उसका नाम सुखनीबाई है महिला शुक्रवार को अपनी बेटी के घर मोहार टोला जा रही थी रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में महिला आ गई।

सूखनी बाई को सुनाई और दिखाई कम देता था जिस कारण यह हादसा होने की संभावना जताई जा रही है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतमा थाना पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।