ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

यूपी में प्रेग्नेंट बीवी का सौदा, पति बोला- दोस्तों ने मेरी मदद की, अब तुम्हें उनके साथ…

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने ना केवल अपनी बीवी को दोस्तों के आगे परोसने की कोशिश की, बल्कि अपने छोटे भाई के साथ मिलकर बीवी का सौदा भी कर लिया. विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की और मायके पहुंचा दिया. मामला आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने शाहगंज थाना पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी है.

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसका निकाह 23 फरवरी 2022 को एत्मादुद्दौला के नगला देवजीत में रहने वाले राहत अली के साथ हुआ था. निकाह के बाद वह ससुराल आई और सबकुछ ठीक चल रहा था. इसी बीच उसके ससुराल वालों ने दहेज में कार और दो लाख रुपये नगद की मांग करने लगे. चूंकि उसके परिवार वाले इतना दहेज दे पाने में सक्षम नहीं थे, इसलिए आए दिन उसके साथ मारपीट होने लगी.

कर्ज के बदले पत्नी को परोसा

इतनी यातना सहने के बाद भी वह ससुराल में पड़ी रही. इसी बीच 12 दिसंबर 2023 को पति कहा कि मुश्किल वक्त में उसने अपने दोस्तों से कर्ज लिया था और कर्ज की रकम चुका नहीं पा रहा है. इस कर्ज को चुकाने के लिए अब उसे दोस्तों के साथ सोना होगा. पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की. इस घटना के छह महीने बाद पांच मई 2024 को आरोपी पति ने एक बार फिर ऐसी ही हरकत की.

प्रेग्नेंट बीवी का किया सौदा

इस बार आरोपी ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर उसे देह व्यापार के धंधे में उतारने की कोशिश की. जबकि उस समय वह प्रेग्नेंट थी. उस समय भी उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए मायके पहुंचा दिया. अब पीड़िता ने आगरा पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई. वहीं पुलिस कमिश्नर के ही आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.