ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...

बढ़ती ताकत के बीच सेना को करोड़ों का नुकसान, 11 साल में ये जहाज हुए हादसे का शिकार

भारतीय नौसेना को हाल ही में बड़ा नुकसान हुआ है. ये नुकसान छोटा-मोटा नहीं, 6 हजार करोड़ का है. दरअसल, मुंबई गोदी में युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लग गई. घटना के बाद युद्धपोत एक तरफ (बंदरगाह की ओर) झुक गया और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे सीधा नहीं किया जा सका. हादसे के बाद नाविक लापता है. उसकी तलाश जारी है. आईएनएस ब्रह्मपुत्र साल 2000 में नौसेना में शामिल हुआ था और 24 साल लगातार देश की सेवा करता रहा.

ये जहाज भारतीय नौसेना की ताकत था. इसको बनाने में 6 हजार करोड़ की लागत आई थी. इसकी रफ्तार 56 किमी प्रति घंटे थी. ये युद्धपोत 125 मीटर लंबा था. 3850 टन इसका वजन था. ये जहाज अब दोबारा भारत की सेवा कर पाएगा या नहीं, ये भी साफ नहीं है. आईएनएस ब्रह्मपुत्र का इस तरह से हादसे का शिकार हो जाना भारत के लिए चिंता की बात है, क्योंकि पिछले 10-12 साल में ये कोई पहली घटना नहीं हुई है. हादसे का शिकार हुए भारतीय नौसेना के जहाजों की एक पूरी लिस्ट है.

2013 में INS सिंधुरक्षक

साल 2013 में आईएनएस सिंधुरक्षक में आग लग गई थी. ये हादसा 14 अगस्त को हुआ था. आग लगने के बाद यह पनडुब्बी मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड में डूब गई, जिसमें 18 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी. ये पनडुब्बी 16 साल पुरानी थी. वह तीन से चार महीने पहले रूस में अपग्रेडेशन प्रोग्राम के बाद लौटी थी.

2014 में INS सिंधुरत्न

साल 2014 में INS सिंधुरत्न हादसे का शिकार हुआ था. 26 फरवरी, 2014 को इस पनडुब्बी में आग लग गई थी. इस हादसे में दो अधिकारियों की मौत हो गई थी और 7 नाविक घायल हो गए थे.

2016 में INS विराट

मार्च, 2016 में INS विराट में आग गई थी. ये जहाज गोवा में तैनात था. हादसे में एक नौसैनिक की मौत हो गई थी. आईएनएस विराट ने सबसे पहले ब्रिटिश नौसेना की 30 सालों तक सेवा की थी. उसके बाद इसे भारत ने खरीद लिया था. इसे भारतीय नौसेना में 1987 में शामिल किया गया था.

2016 में INS बेतवा

साल 2016 में INS बेतवा मुंबई की नौसेना गोदी पर पलट गया था. घटना में नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई थी. INS बेतवा 2004 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था. INS बेतवा पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख युद्धपोतों में से एक था.

2022 में INS रणवीर में धमाका

साल 2022 में INS रणवीर में धमाका हुआ था, जिसमें 3 जवान शहीद हो गए थे. आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और बेस पर लौटने वाला था. इसी दौरान उसमें धमाका हुआ. इसे 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था.

2023 में INS सह्याद्री में लगी थी आग

मार्च 2023 में आईएनएस सह्याद्री में आग लग गई थी. हिंद महासागर में नियमित गश्ती मिशन के दौरान इंजन कक्ष में आग लग गई थी.