ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...

लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया, बजट से यूपी गायब…अखिलेश यादव का तंज

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किया. आज यानी बुधवार से संसद में बजट पर चर्चा है. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया. बजट से उत्तर प्रदेश गायब है.

विपक्ष के प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, हम सभी मांग कर रहे थे कि किसानों को एमएसपी मिलना चाहिए, लेकिन समर्थन मूल्य किसानों के बजाय उन गठबंधन सहयोगियों को दिया जाता है जो अपनी सरकार बचा रहे हैं.

अखिलेश यादव ने और क्या कहा?

अखिलेश यादव ने आगे कहा, सरकार महंगाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी. उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिला. डबल इंजन सरकार से यूपी को डबल फायदा मिलना चाहिए था. मुझे लगता है कि लखनऊ की जनता ने दिल्ली की जनता को नाराज कर दिया है. डबल इंजन सरकार का क्या फायदा.

दरअसल, इस बार के लिए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को निराशा मिली है. वह 33 सीट ही जीतने में सफल हो पाई. वहीं, सपा के खाते में 37 सीटें आईं. यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के कारण ही अखिलेश ने कहा कि लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया, जिसकी वजह से यूपी बजट से गायब रहा.