ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

दमोह की व्‍यारमा नदी में मगरमच्छ का आतंक, एक बच्चे को पानी में खींच ले गया… युवक का पैर काटा

बनवार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बनवार थाना क्षेत्र के हटरी गांव में एक मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। यहां व्यारमा नदी में शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ नहाने के लिए गए एक आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ नदी के अंदर खींच ले गया।

यह घटना इतने कम समय में हुई कि बच्चे का पिता चाहकर भी अपने जिगर के टुकड़े को नहीं बचा पाया। नदी में काफी देर तक बच्चे की तलाश की गई। इधर एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी है। वहीं जिस जगह शनिवार को घटना हुई, वहीं पास में ही शुक्रवार को भी एक मगरमच्छ ने 45 वर्षीय बबलू पटेल पर पर हमला किया था।

पिता-पुत्र दोनों पास-पास ही नहा रहे थे

हटरी में रहने वाला आठ साल का कृष्णा अपने पिता अर्जुन लोधी के साथ सुबह-सुबह नहाने के लिए व्यारमा नदी गया था। पिता-पुत्र दोनों पास-पास ही नहा रहे थे। इसी दौरान शिकार की तलाश में बैठे एक मगरमच्छ ने कृष्णा पर हमला बोल दिया। यह हमला इतना तेज और शक्तिशाली रहा कि न तो कृष्णा की अपने बचाव में कुछ कर पाया और न ही उसके पिता अर्जुन को कुछ करने का मौका मिल पाया।

पल भर में मगरमच्छ कृष्णा को नदी की गहराई में ले गया

लाचार पिता की आंखों के सामने ही पल भर में मगरमच्छ कृष्णा को नदी की गहराई में ले जाकर खो गया। इस घटना के चलते गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद बनवार पुलिस, वनविभाग और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। नदी के पानी में बच्चे की तलाश जारी है, लेकिन अब तक न तो बच्चे का शव प्राप्त हो सका है और न ही अपने शरीर के अवशेष।

एक दिन पहले भी किया था हमला

जिस जगह शनिवार को घटना हुई, वहीं पास में ही शुक्रवार को भी एक मगरमच्छ ने 45 वर्षीय बबलू पटेल पर हमला बोला था। बबलू नदी किनारे शौच के लिए गया था, इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला कर उसके पैर को अपने जबड़े में पकड़ कर उसे नदी के अंदर खींचना शुरू कर दिया।

पैर का मांस तो खरोंच ले गया, लेकिन उसके प्राण बच गए

बबलू ने तत्काल एक पेड़ को पूरी ताकत से पकड़ लिया जिससे मगरमच्छ उसके पैर का मांस तो खरोंच ले गया, लेकिन उसके प्राण बच गए। गंभीर रूप से घायल बबलू को इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया।