भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांबाद थाना इलाके में शुक्रवार देररात नूरमहल रोड स्थित बाग मुंशी हुसैन खां तालाब में एक कार गिर गई। हालांकि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इससे अनहोनी टल गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है।
शाहजहांबाद थाना पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे हुआ। घटना के समय हल्की वर्षा भी हो रही थी। तभी नूरमहल रोड पर एक कार सड़क किनारे से फिसलते हुए तालाब में उतर गई। घटना के प्रत्यक्षदशियों के तत्काल प्रयास करते हुए कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।