ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

बेटे ने रुपए नहीं देने पर पिता की खाट की पाटी से पीटकर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला…

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले दतेरा गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह विवाद रुपयों के पीछे हुआ था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंह के बड़े बेटे धर्मेंद्र ने पैसों की चाहत में लाल सिंह के साथ मारपीट की और उसके बाद लाल सिंह की मौत हो गई घटना शुक्रवार की है। लाल सिंह के छोटे बेटे महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसका बड़ा भाई अलग रहता है। बड़ा भाई घर पर आया था और पिता के साथ पैसों को लेकर विवाद कर रहा था।

पैसों को लेकर हुआ था पिता से विवाद

बड़ा भाई बोल रहा था कि कुछ साल पहले जो जमीन बेची थी उसमें से उसके हिस्से के पैसे उसे नहीं मिले हैं। जिसके बाद उसने गुस्से में पिता को पटक कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और खाट की पाट मार दी जिससे उनको गंभीर चोट आई महेंद्र तत्काल पिता को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पेड़ के नीचे छिपे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी आरोपी धर्मेंद्र गांव से दूर एक पेड़ के नीचे छिप गया था। पुलिस को जानकारी लगते पुलिस ने उसे पकड़ लिया है जब आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अभी आगे की जांच कर रही है।