ब्रेकिंग
Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर

ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत..

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में गई थीं।

इसके बाद टोनघाट जा रहीं थीं लेकिन रास्ता भूल गईं और वापस लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल ठेमी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि करेली निवासी निकिता साहू और निकिता ठाकुर और सिमरन सहेली हैं।

तीनों एक्टिवा से जा रहीं थीं तभी लापरवाही से ट्रक चलाते हुए ट्रक चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी, एक्टिवा पर सवार निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौत हो गई है। सिमरन ठाकुर को मामूली चोट आई है ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है, दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।