ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

बैरिकेड हटाकर ऑटो रिक्‍शा निकालने से रोका, चालक ने आरक्षक से की मारपीट

उज्जैन। बेगमबाग चौराहे पर शुक्रवार रात को एक ऑटो चालक ने आरक्षक से साथ मारपीट कर दी। आरक्षक ने बैरिकेड्स हटाकर आटो निकालने से चालक को रोका था। इस पर चालक ने विवाद करते हुए हाथा-पाई कर दी। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल माैके पर पहुंचा था। आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

महाकाल पुलिस ने बताया कि आरक्षक मोनेंद्र प्रतापसिंह महाकाल थाने पर पदस्थ है। शुक्रवार रात को मोनेन्द्र बेगमबाग चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था।

उसी दौरान आटो क्रमांक एमपी 13 आर 4029 लेकर चालक इस्माइल हुसैन वहां आया और यातायात व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर वहां से जाने लगा। इससे यातायात बाधित हो रहा था। आरक्षक मोनेन्द्र ने चालक को रोका तो वह विवाद करने लगा और अभद्रता शुरू कर दी।

आरक्षक ने उसे रोका तो चालक इस्माइल हुसैन ने मारपीट कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ड्यूटी से गायब प्रधान आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित

बेगमबाग चौराहे पर शुक्रवार रात को प्रधान आरक्षक श्यामलाल भदौरिया व आरक्षक मोनेन्द्र की ड्यूटी लगाई गइ्र थी। मगर भदौरिया ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। उसी दौरान आटो चालक ने आरक्षक मोनेन्द्र के साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।

सीएसपी ओपी मिश्रा ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की जानकारी निकाली तो पता चला कि प्रधान आरक्षक भदौरिया ड्यूटी पर नहीं था। इस कारण एसपी प्रदीप शर्मा को जानकारी दी गई थी।

एसपी ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक भदौरिया को निलंबित कर दिया। एसपी ने सख्त चेतावनी दी है कि ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।