ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

चाची को पीटता रहा भतीजा, आस-पास के लोग बचाने की जगह मोबाइल से बनाते रहे वीडियो

शहडोल। शहडोल जिले के पपौंध में दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले एक परिवार में बांस काटने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें 20 वर्षीय भतीजे ने अपनी चाची के साथ मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की बजाय घटना का मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। घटना के तुरंत बाद महिला अपने पति के साथ पपौंध थाने पहुंची आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला विमलेश जायसवाल 26 वर्ष अपने घर में थी। उसी समय उसका भतीजा विनीत जायसवाल घर की बगीचे में लगे बास के पेड़ों को काटने लगा। चाची विमलेश ने विनीत को बांस काटने से मना किया लेकिन भतीजे ने चाची की बात नहीं मानी और बांस काटना शुरू कर दिया, जिसको लेकर विमलेश ने भतीजे को चिल्लाकर कहा कि मेरी बाड़ी का बांस मत काटो।

इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और भतीजे विनीत जायसवाल ने चाची के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद है बांस काटने को लेकर झगड़ा हुआ था, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। गंभीर धाराओं में आरोपित पर मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक का कहना है कि महिला थाने पहुंची थी, जिसके बाद अपराध आरोपित के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।