ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

दृष्टिहीन छात्र ऑडियो बुक सुनकर दे सकेंगे एग्जाम..

इंदौर | मध्यप्रदेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में ऑडिकेट संस्था ने ऑडिकेट एंड टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑडीकेट नाम विशेष ऐप का क्रिसमस डे के अवसर पर शुभारंभ किया गया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी एप पर विद्यार्थी कोर्स का सारांश सुन सकेंगे। इस एप पर यूपीएससी, नीट और पीएससी सहित अन्य विषयों पर ऑडियो बुक का संग्रह है। इसमें विजुअल ऑडियो में 500 से अधिक बुकों और धार्मिक ग्रंथ गीता को रखा गया है। कक्षा 6 से 12वीं तक की एनसीआरटी बुक भी इसमें उपलब्ध है।

एप के डायेक्टर अंकित मालवीय ने बताया, इस एप को प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। समय के साथ पढ़ाई का तरीका भी बदल गया है। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। साथ ही इसका फायदा दृष्टिहीन विद्यार्थियों को मिलेगा, क्योंकि ये बिना किसी की मदद से पढ़ाई कर सकते हैं। एप पर दृष्टिबाधितों के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया है। साथ ही अन्य विद्यार्थी भी नाममात्र शुल्क देकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

दृष्टिहीन विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि घर या सामाजिक संस्था की मदद के बिना पढ़ना संभव नहीं था। लेकिन अब इस एप का फायदा यह होगा कि विद्यार्थी बिना किसी सहारे के इस एप से पढ़ाई कर सकते हैं। 11वीं कक्षा के दृष्टिहीन विद्यार्थी सचिन अवास्या ने बताया, वह अलीराजपुर के रहने वाले हैं। उनका सपना है कि वह कलेक्टर बनें, उनका सब्जेक्ट आर्ट्स है। 11वीं में ब्रेल लिपि में बुक नहीं है, इसके कारण हम बिना किसी सहारे के पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। लेकिन अब इस ऐप के माध्यम से हम बिना किसी सहारे के पढ़ाई कर सकते हैं।

वहीं, दृष्टिहीन शिक्षक प्रमोद परमार ने बताया, वे बैंक से जुड़ी कई परीक्षाएं दे चुके हैं और आगे भी देने वाले हैं, जिसकी तैयारी उन्होंने यू-ट्यूब के माध्यम से की थी। लेकिन इसमें एक ही विषय पर सटीक जानकारी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा कि लेकिन ऑडिकेट एप अन्य एप के मुकाबले काफी बेहतर है। मैंने इस एप को डाउनलोड करके देखा है। बता दें, अब तक दृष्टिहीन विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए ब्रेन लिपि का उपयोग किया जाता आ रहा है। यह उनकी पढ़ाई का अब तक एकमात्र साधन था, लेकिन अब ऑडियो बुक्स ने उनकी पढ़ाई को और ज्यादा सरल बनाने का काम किया है।