ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

शाह रुख खान ने सलमान खान को गले लगाकर दी 57वें जन्मदिन की बधाई

Salman Khan Birthday : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे से पहले सलमान ने सोमवार को अपने घर पर 57वें जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी दी। सलमान के जन्मदिन की पार्टी उनकी बहन अर्पित खान शर्मा के घर पर रखी गई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे, लेकिन पार्टी में सारी लाइम लाइट शाह रुख खान ने लूटी। सलमान की पार्टी में पहुंचते ही दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और मीडिया को पोज दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाह रुख खान, सलमान खान की बर्थडे पार्टी में देर से पहुंचे। वो अपनी कार से उतरते ही सीधा घर के अंदर पहुंचे। वहीं पीछे से पापाराजी उन्हें लगातार आवाज देते रहे, लेकिन वो सबकी आवाज को नजरअंदाज करते हुए अंदर चले गए। बाद में जब शाहरुख पार्टी से जाने लगे तो सलमान खुद उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। दोनों ने एक दूसरे को कस कर गले लगाया और कुछ बात करते दिखे। तभी फिर से पापाराजी उन्हें देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और पोज देने की डिमांड की। इसके बाद पापाराजी के काफी बोलने पर दोनों आगे बढ़कर आए और तस्वीरें क्लिक कराईं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी।

आपको बता दें कि आने वाला साल दोनों के लिए काफी खास है। इस साल जहां 25 जनवरी शाह रुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। वहीं सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म ईद पर रिलीज होगी। इस मूवी में सलमान के साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। वहीं सलमान की ‘टाइगर 3’ भी नए साल में दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं। खास बात ये है कि शाह रुख और सलमान एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते दिखेंगे। शाह रुख खान की ‘पठान’ में सलमान भी छोटे से रोल में दिखेंगे। इसके साथ ‘टाइगर 3’ में शाह रुख कैमियो रोल में नजर आएंगे।