ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

नरोत्‍तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला, जीतू पटवारी पर विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप

भोपाल ।    प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने गुरुवार को विधानसभा के सदन में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी विधायकों के आचरण के बहाने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्‍होंने खासकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने कल विधानसभा में गलत जानकारी दी है। नरोत्तम मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि परिशिष्ट अ में बीजेपी कार्यालय में भोजन और नाश्ते की जानकारी बताई, लेकिन उसका भुगतान भाजपा द्वारा किया गया यह तथ्य जीतू ने छुपा लिया। नरोत्‍तम ने जीतू पटवारी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के विधायक यह प्रश्न संदर्भ समिति में मामला लेकर जाएंगे और उन पर कार्रवाई की मांग करेंगे। नरोत्‍तम ने यह भी कहा कि अपने पाप के लिए कोई व्‍यक्‍ति इस पवित्र सदन का उपयोग कैसे करता है, यह नजारा कल (गुरुवार को) देखने को मिला। कोई व्‍यक्‍ति अपने हितों के लिए कैसे पार्टी को गर्त में ले जाता है, ये भी कल सदन में देखा। नरोत्‍तम ने कल सदन में नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह और कमल नाथ की गैरमौजूदगी पर तंज कसा और कहा कि कल सदन की बड़ी विचित्र स्‍थिति थी। सरपंच और उपसरपंच दोनों गायब थे। गांव लूटने की, श्रेय लूटने की होड़ कोई तीसरा ही कर रहा था। बिना ड्राइवर व कंडक्‍टर के गाड़ी चल रही थी कल। इनकी पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ जी कहते हैं कि सदन में भाजपा की बकवास सुनने नहीं जाता हूं। कल हमने देखा कि कांग्रेस का अविश्‍वास प्रस्‍ताव था और उन्‍होंने उसे ही बकवास मान लिया और सुनने ही नहीं आए। कल सदन में कांग्रेसियों में होड़ लगी हुई थी कि कौन कितना झूठ बोल सकता है।