ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

सबके चहेते छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक की घर में वापसी

‘Bigg Boss 16’ हर दिन गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। सभी का हिसाब लेने सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड्स में आते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड में घरवालों और दर्शकों के लिए सैंटा बन एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। यह सरप्राइज एक ऐसा कंटेस्टेंट है, जिसे सीजन की शुरुआत से लोगों का भरपूर प्यार मिला था। लेकिन पिछले दिनों उसे शो से बाहर होना पड़ा था। यह और कोई नहीं बल्कि सबके चहेते छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक हैं।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि दर्शकों का भरपूर प्यार पाने वाले अब्दु रोजिक घर में वापसी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स में इतना भी कहा जा रहा है कि अब्दु इस समय घर के अंदर ही हैं और पूरी दुनिया को छोटे भाईजान की झलक ‘वीकएंड का वार’ एपिसोड में देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि अब्दु को देखकर घरवाले काफी खुश हैं। लेकिन अब्दु की इस एंट्री के पीछे भी एक ट्विस्ट है।

इन रिपोर्ट्स से जहां सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई है, वहीं इस खुशखबरी के साथ अब्दु के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल, इन रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों के लिए ही शो में आए हैं। वर्क कमिटमेंट की वजह से उन्हें जनवरी महीने में ही शो छोड़ना होगा। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। अब देखना यह होगा कि इस वीकएंड का वार अब्दु दिखाई देंगे या नहीं।