ब्रेकिंग
Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़; विदेश से संचालित गैंग के 2 शूटर गिरफ्... Jalandhar News: जालंधर वासियों को बड़ी राहत; गुरु नानकपुरा और गढ़ा रेलवे फाटक पर बनेंगे ओवरब्रिज Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग...

भोपाल में आयुर्वेद जिला अस्पताल का बनेगा नवीन भवन

भोपाल : भोपाल के शिवाजी नगर में संचालित आयुर्वेद जिला अस्पताल का जल्द नवीन भवन बनेगा। इसके लिये आयुष विभाग द्वारा 2.50 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की जा चुकी है। भवन निर्माण का कार्य हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। नवीन जिला आयुर्वेद अस्पताल की क्षमता 30 बिस्तरों की होगी। भवन में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर तथा पुरूष और महिला रोगियों के लिये पंचकर्म की व्यवस्था रहेगी।

वर्तमान में आयुर्वेद जिला अस्पताल पुराने भवन में संचालित हो रहा है। जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति भी गठित है। जन-सहयोग से एकत्रित धन राशि समिति के माध्यम से रोगियों के कल्याण के लिये खर्च की जा रही है। वर्तमान जिला अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित किया गया है। गार्डन में करीब 30 से 35 औषधि पौधे लगाए गये है। जिला अस्पताल में आने वाली व्यक्तियों को औषधि पौधों को गुणों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। शासकीय जिला अस्पताल में पंचकर्म की सुविधा भी उपलब्ध है। जिला अस्पताल शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक उपचार के लिये खुला रहता है।

आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

आयुष आयुक्त सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने भोपाल जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की पद-स्थापना, औषधि वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में अनिवार्य रूप से कम से कम एक चिकित्सक की अनिवार्य उपस्थिति के संबंध में भी निर्देश दिये।