ब्रेकिंग
Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज... Jabalpur High Court Order: श्रम आयुक्त के पास नहीं है ज्यूडिशियल पावर, हाईकोर्ट का अहम फैसला Shahdol Crime News: लग्जरी कार से नशीले कफ सिरप की तस्करी, पुलिस ने पीछा कर 2 आरोपियों को दबोचा Asaram Bapu Health Update: पैरोल पर उज्जैन आए आसाराम की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद आश्रम... MP Fisheries Scheme: एमपी में मछली पालन बनेगा बड़ा उद्योग, 4 बड़े बांधों में शुरू होगा 'केज कल्चर', ... Chhatarpur News: छतरपुर में नकली खाद सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 650 बोरियां कीं जब्त Sanyam Lodha Threat: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को लॉरेंस गैंग से मिली AK-47 से भूनने की धमकी, 2 शूटर ग...

Asaram Bapu Health Update: पैरोल पर उज्जैन आए आसाराम की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद आश्रम में इलाज जारी

उज्जैन: नाबालिग के यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई है। फिलहाल उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग स्थित आश्रम में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। आसाराम के बीमार होने की खबर फैलते ही आश्रम के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा होने लगी है।

उज्जैन में दो दिन तक कराया पंचकर्म का इलाज

आसाराम इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से पैरोल पर उज्जैन आए हुए हैं और मंगलनाथ मार्ग स्थित आश्रम में रुके हैं। वह बुधवार को यहां पहुंचे थे और उन्होंने बुधवार-गुरुवार को शासकीय धनवंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अपना पंचकर्म भी करवाया। हालांकि, शुक्रवार को अचानक सीने में दर्द उठने के कारण उनका पंचकर्म नहीं हो सका। तबीयत बिगड़ने से आश्रम में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, आसाराम 25 अक्टूबर (शरद पूर्णिमा) तक उज्जैन में ही रुकने वाले हैं।

कमर और सिरदर्द की पुरानी समस्या से हैं परेशान

इससे पहले गुरुवार की सुबह आसाराम का काफिला धनवंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचा था, जहां वह करीब डेढ़ घंटे तक रुके थे। अस्पताल में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि आसाराम को लंबे समय से सिर और कमर दर्द की शिकायत है, जिसके लिए उन्हें 14 दिन के पंचकर्म उपचार की सलाह दी गई है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने सीने में दर्द के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी मिलने से इनकार किया है।

जोधपुर जेल में काट रहे हैं उम्रकैद की सजा

आपको बता दें कि आसाराम दो अलग-अलग गंभीर मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं। साल 2013 में गिरफ्तारी के बाद जोधपुर और गुजरात के गांधीनगर न्यायालय ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वर्तमान में वह जोधपुर जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें समय-समय पर अदालत से इलाज के लिए पैरोल दी जाती है। इससे पहले वह मार्च 2025 में भी इलाज के सिलसिले में उज्जैन आए थे।