ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस... Chhattisgarh Ration Card Controversy: जीवित महिला को मृत बताकर निरस्त किया राशन कार्ड, पूर्व खाद्य म... Raipur Kurud Train Service: रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए 10 साल बाद शुरू होगी ट्रेन सेवा, बस के ... Kawardha Khappar Yatra Security: कवर्धा में पारंपरिक खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, निकाला गया ... Durg Supela Ravan Bhata History: भिलाई स्टील प्लांट से भी पुराना है दुर्ग का रावण भाटा, 150 साल से च...

Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी में 5% और पुलिस-जेल विभाग में 20% आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सेना से अपनी सेवा पूरी कर लौटने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण और भर्ती प्रक्रिया में बड़ी राहत दी है. हरियाणा के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-सी के सामान्य पदों पर 5 प्रतिशत और पुलिस, जेल, वन व खनन समेत चुनिंदा विभागों के पदों पर 20% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा. इसके साथ ही सभी प्रवेश परीक्षाओं से छूट और चुनिंदा पदों पर शारीरिक जांच से भी राहत दी जाएगी. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आरक्षण और छूट संबंधी विस्तृत निर्देश व अधिसूचना जारी कर दी है. प्रदेश में वर्ष 2022-23 में भर्ती हुए 2,227 अग्निवीरों का पहला बैच अगले महीने नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहा है. इसके अलावा 2027 में 2,893 व 2028 में 2,108 अग्निवीरों के बैच रिटायर होकर आएंगे, जिनके लिए पुलिस, जेल, वन विभाग और डिजास्टर मैनेजमेंट में 3,685 पदों की मंजूरी सरकार पहले ही दे चुकी है.

📋 योग्य उम्मीदवार न मिलने पर दूसरी श्रेणी से होगी भर्ती, 1 सितंबर 2026 से लागू होंगे नए नियम

इन आरक्षित पदों के लिए यदि योग्य पूर्व अग्निवीर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो संबंधित श्रेणी के दूसरे योग्य उम्मीदवार से उस पद को भरा जा सकेगा. नियुक्ति के बाद संबंधित विभाग के सभी सेवा नियम जस के तस लागू रहेंगे. सरकार द्वारा जारी किए गए ये नए निर्देश और अधिसूचना 1 सितंबर 2026 से प्रभावी माने जाएंगे, जिससे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी.