ब्रेकिंग
एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की... उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र... छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय...

शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

रायपुर (छत्तीसगढ़): रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 22830/22829 शालीमार-भुज-शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव और रूट में आंशिक संशोधन किया है।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन के स्थान पर गोपालपुर स्टेशन पर रुकेगी। इसके साथ ही ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।

🚆 गाड़ी संख्या 22830 शालीमार–भुज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल

19 सितंबर 2026 से (प्रत्येक शनिवार को) शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार–भुज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब गांधीधाम स्टेशन के बदले गोपालपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ संचालित होगी।

यह गाड़ी गोपालपुर स्टेशन पर दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन आदिपुर स्टेशन दोपहर 12:58 बजे पहुंचेगी और 13:00 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि भुज स्टेशन दोपहर 14:25 बजे पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त शेष स्टेशनों के ठहराव और समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

🚉 गाड़ी संख्या 22829 भुज–शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की संशोधित समय सारणी

22 सितंबर 2026 से (प्रत्येक मंगलवार को) भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज–शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी गांधीधाम स्टेशन के बजाय गोपालपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी।

यह गाड़ी गोपालपुर स्टेशन शाम 16:09 बजे पहुंचेगी और 16:24 बजे प्रस्थान करेगी। इसके समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अब भुज स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद आदिपुर स्टेशन शाम 16:03 बजे पहुंचकर 16:05 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि भचाउ स्टेशन शाम 17:04 बजे पहुंचेगी और 17:06 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन के शेष स्टेशनों के ठहराव और टाइम टेबल पहले की तरह ही यथावत रहेंगे।