ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल एस्टेट धोखाधड़ी में तार जुड़े

इंदौर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता नजर आ रहा है। पहले जहां नाना पटवारी के तार ड्रग्स तस्कर व गैम्बलिंग मामले से जुड़े, तो वहीं अब जीतू पटवारी के एक और भाई भरत पटवारी को शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया। तकरीबन 4 से 5 घंटे तक पुलिस ने भरत पटवारी से पूछताछ की और उसके बाद उन्हें थाने से छोड़ दिया गया है।

🚔 कई संगीन मामलों से जुड़ रहे तार, एनडीपीएस और ऑनलाइन सट्टे के बाद जमीन धोखाधड़ी में जांच तेज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पूछताछ के मामले पर डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा, ”9 जुलाई को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत इरफान खान और संजय कौशल को गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद इस पूरे मामले में नाना पटवारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस की जांच लगातार जारी है और ड्रग्स के साथ ही ऑनलाइन सट्टे और अब जमीन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के मामले में भी पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में पुलिस को भरत पटवारी के मामले में कुछ जानकारियां मिली थीं, उसी के चलते पुलिस ने भरत पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया था।”

🏢 ड्रग्स और गैम्बलिंग के बाद रियल एस्टेट कंपनियों से जुड़े कनेक्शन, पुलिस ने खंगाले दस्तावेज

डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान भरत पटवारी से उनकी विभिन्न रियल एस्टेट कंपनियों के बारे में जानकारी ली गई। भरत पटवारी और सुमित मंत्री ‘क्रश प्रायर’ नामक कंपनी के डायरेक्टर हैं। इस कंपनी और उससे जुड़े दस्तावेजों के लिए भरत पटवारी को तलब किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि पटवारी से जुड़े रियल एस्टेट फर्म द्वारा 2010 में सुमित मंत्री को एक जमीन बेची गई थी। बाद में इसका डेवलपमेंट का कामकाज ‘कृष्णानंद डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से किया गया था और इसके डायरेक्टर नाना पटवारी और भरत पटवारी थे। बाद में भरत पटवारी की जगह सतीश पटवारी को डायरेक्टर बनाया गया, जो कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काका के लड़के हैं।

📂 जीतू पटवारी के भाइयों की संपत्ति की कुंडली बना रही पुलिस, फिर से पूछताछ के लिए किया तलब

इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर भरत पटवारी से पूछताछ की। साथ ही उनकी संपत्ति और बैंक डिटेल्स से संबंधित दस्तावेजों के साथ उन्हें पुनः पूछताछ के लिए बुलाया है। वे रियल एस्टेट की किन-किन कंपनियों के डायरेक्टर हैं और कहां-कहां उन्होंने इन्वेस्ट किया है, इसके बारे में पुलिस द्वारा पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।