ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस करने पर शिक्षिका को नोटिस

शहडोल: जब बच्चे स्कूल चले जाते हैं तो परिजन आश्वस्त हो जाते हैं कि उनके बच्चे वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन शहडोल जिले के सरकारी स्कूलों से जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे पढ़ाई करने की जगह स्कूल के अंदर कचरा साफ करते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

🏫 शासकीय प्राथमिक शाला मासियारी का मामला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मासियारी का है, जहां मासूम बच्चों से स्कूल परिसर की झाड़ियां और कचरे की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरकारी स्कूल का इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद अब वहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

🗣️ महिला का चौंकाने वाला बयान: ‘स्कूल का कचरा नहीं साफ कराएंगे तो क्या किसी के घर का कराएंगे?’

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे स्कूल प्रांगण में सफाई करते नजर आ रहे हैं। कोई कचरा उठा रहा है तो कोई उसे फेंकने जा रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में एक महिला बच्चों से सफाई करवाती दिखाई देती है। जब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने उस महिला से पूछा कि ऐसा क्यों कराया जा रहा है, तो महिला का जवाब भी चौंकाने वाला था। महिला वीडियो में कहती नजर आ रही है, ”अगर स्कूल के अंदर बच्चों से सफाई नहीं कराएंगे तो क्या किसी के घर में कराएंगे? जाओ वीडियो बनाकर सर्कुलेट कर दो!” महिला का इस तरह का अड़ियल रवैया भी सवाल खड़े कर रहा है।

📋 बीईओ और डीपीसी ने लिया संज्ञान, शिक्षिका को नोटिस जारी कर जांच के दिए निर्देश

इस वीडियो को लेकर शहडोल डीपीसी अमरनाथ सिंह का कहना है कि, ”ऐसा कोई मामला पहले संज्ञान में नहीं आया था। आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है तो इसकी जांच करा लेते हैं।” वहीं इस पूरे मामले में जयसिंहनगर बीईओ राजेंद्र तिवारी का कहना है कि, ”मामला संज्ञान में आया है और इस मामले में बीआरसी जांच कर रहे हैं। संबंधित शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले की जांच कराई जा रही है। इस बरसात के मौसम में बच्चों से इस तरह साफ-सफाई कराना गलत है।”