ब्रेकिंग
Zirakpur News: ब्रांडेड बोतलों में भरी जा रही थी नकली शराब; एक्साइज टीम की बड़ी छापेमारी, ऐसे हुआ पर... Punjab News: हाई सिक्योरिटी सोसायटी में पूर्व कर्नल के घर बड़ी चोरी; चोरों ने लाखों के कैश पर किया ह... Punjab Farmer Protest: लाडोवाल टोल पर किसानों का कब्जा; अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री, भारी पुलिस बल त... Illegal Mining: कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन का तांडव, सरकार को लग रहा करोड़ों का चूना; प्... Corruption Case: भ्रष्टाचार मामले में नामजद एएसआई (ASI) फरार; विजिलेंस ने शुरू की छापेमारी, जांच तेज Jalandhar News: जालंधर में दो गुटों के बीच जबरदस्त हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर; कई लोग घायल Haryana Police: रोहतक के महम थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश; पुलिस महकमे में हड... Yamunanagar News: भारी बारिश से सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल गिरी; ग्रीन पार्क के मकानों पर मंडराया... Tohana News: टोहाना में आंधी का कहर, पेड़ गिरने से ट्यूबवेल ऑपरेटर की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा को... Crime Update: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत; विवाद के बाद व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान तोड...

Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पूरा गांव

गुना: गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम दुनाई से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने खुशियों के घर को देखते ही देखते मातम के गहरे सन्नाटे में बदल दिया। अभी दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि नियति ने दूल्हे को छीन लिया। 1 मई को जिस घर से बारात गाजे-बाजे के साथ निकली थी, उसी घर से 3 मई को अर्थी उठी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम दुनाई निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण कुशवाह की बारात 1 मई को पुरानी छावनी आई थी। विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन घर लौटे ही थे और वैवाहिक जीवन की खुशियों की शुरूआत हो रही थी। घर में शादी के बाद की बाकी रस्में निभाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक काल ने दस्तक दी।

परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की शुरूआती आशंका के अनुसार, रामकृष्ण कुशवाह की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। महज 25 वर्ष की उम्र में रामकृष्ण के इस तरह चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शादी की खुशियां अभी परवान भी नहीं चढ़ी थीं कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन, जिसके हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी, उसके सिर से सुहाग का साया उठने की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।