ब्रेकिंग
Election Results: बंगाल और असम में खिला 'कमल'; सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- 'निरंकुश सरकार स... Congress Protest: रसोई की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर; सिलेंडर की कीमतों को लेकर सरकार पर तीख... Balrampur News: सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा ऐलान; छत्तीसगढ़ में जल्द होगा 'कर्मचारी चयन मंडल' ... Manendragarh News: जवानों की फिटनेस के लिए अनोखी पहल; जुंबा और एरोबिक्स में बच्चों-बुजुर्गों ने भी द... Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्... Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना 'अपना घर सेवा आश्रम'; जहां अपमान नहीं, 'प्रभुजन' कहकर दिया ... Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा... Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार क...

Illegal Mining: कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन का तांडव, सरकार को लग रहा करोड़ों का चूना; प्रशासन मौन

नूरपुरबेदी: नंगल तहसील के पहाड़ी इलाके में स्थित खेड़ा कलमोट (नानगरां) गांव में अवैध खनन और नियमों-कानूनों की धज्जियां उड़ाने की खबरें सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में जनरेटर की मदद से क्रशर चलाकर पंजाब सरकार के खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, यहां कुछ क्रशर बिजली कनेक्शन से भी चलते हैं, लेकिन कई क्रशर मालिक जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी मदद से पंजाब पावरकॉम को चूना लगाया जाता है और सरकारी टैक्स की चोरी भी की जाती है।

जनरेटर से चल रहे क्रशर

जनरेटर से चलने वाले क्रशर कितना माल निकालते हैं, इसकी कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है; जबकि बिजली से चलने वाले क्रशर का डेटा खनन विभाग के पास होता है, जिससे हर क्रशर की रियालटी तैय की जाती है। बनता पैसा संबंधित क्रशर मालिक द्वारा सरकार के खजाने में जमा करवाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, हर क्रशर का बिजली बिल करीब 10 से 15 लाख रुपए आता है, जिसके आधार पर यह डेटा दर्ज होता है कि उस क्रशर ने कितने क्यूबिक मीटर माल का उत्पादन किया है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, इन गांवों में कई क्रशर सरकार को धोखा देने के लिए जनरेटर से चलाए जाते हैं। हालांकि, जनरेटर से चलने वाले ये क्रशर आम लोगों को तो साफ दिखाई देते हैं, लेकिन संबंधित विभागों को ये नजर नहीं आते।

बिना दस्तावेजों के क्रशर कर रहे अवैध खनन

इसके अलावा, नया क्रशर लगाने के लिए राजस्व विभाग से सी.एल.यू. लेना और विभिन्न विभागों जैसे पुड्डा, वन, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एन.ओ.सी.) लेना अनिवार्य होता है। जबकि यहां चल रहे कई क्रशरों के पास इनमें से कोई भी दस्तावेज़ मौजूद नहीं है। आखिर, यह क्रशर किसकी शह पर चलाए जा रहे हैं? खनन विभाग इन अवैध क्रशरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि ये क्रशर विभाग की मिलीभगत के बिना नहीं चल सकते।

सूरज ढलते ही छलकते हैं जाम

कुछ लोगों ने बताया कि खनन विभाग के कई अधिकारी इन क्रशरों पर सूरज ढलने के बाद जाम छलकाने के लिए वहां पहुंचते हैं। इलाके के लोगों के बीच यह आम चर्चा है कि ये क्रशर मालिक पहले अवैध रूप से पहाड़ियों की खुदाई करते हैं, फिर अवैध खनन करते हैं, और उसके बाद बिजली का कनेक्शन लिए बिना जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं। आखिर किसकी शह पर वे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं?

मौजूदा शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में चल रहा अवैध खनन

यह बताना जरूरी है कि यह काम पंजाब के मौजूदा शिक्षा मंत्री और पूर्व खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्वाचन क्षेत्र में चल रहा है। इस संबंध में जब खनन विभाग के एक्सियन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि अगर ऐसा हो रहा है, तो गलत हो रहा है। इसकी जांच की जाएगी और जनरेटर से क्रशर चलाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किया जाएगा।