ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फै... Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम ... Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की 'संगमरमर मस्जिद' को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक ... Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर ब... ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?" सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 ... West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP... Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- "बोझ बन गई है ... Kerala Blast: केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल; मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जार... Sabarimala Case: सबरीमाला मंदिर में भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या संविधान वंचितों के अध... Ludhiana Auto Protest: लुधियाना में ऑटो चालकों का जबरदस्त प्रदर्शन, मांगों को लेकर घेरा DC ऑफिस; शहर...

Morena VVIP Wedding: मुरैना में मंत्री की नातिन की ग्रैंड शादी, सीएम मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान सहित जुटे राजनीति के दिग्गज

मुरैना: मध्य प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की नातिन की शादी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं. जहां शादी के मंच पर राजनीतिक और सामाजिक जगत का रंग दिखा. सीएम मोहन वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह कंषाना निवास पहुंचे और नवदंपति को शुभाशीष दिया.

शादी समारोह बना राजनीतिक और पारिवारिक मिलन मंच

मध्य प्रदेश के मुरैना में अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की नातिन की शादी में देशभर से कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं. यह खास शादी का आयोजन राजनीतिक और पारिवारिक मिलन का मंच बन गया. सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम बिस्मिल नगर स्थित कंषाना निवास पहुंचे और शादी में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कंषाना निवास में रहा बड़े हस्तियों का जमावड़ा

ऐदल सिंह कंषाना की नातिन आयुष्मति दीपिका स्वर्गीय भूरा सिंह कंसाना की पुत्री हैं, वहीं, दुल्हा आयुष्मान यतेन्द्र ग्वालियर के सिरसौद दयेली निवासी राव राजेश्वर सिंह के पुत्र हैं. मुख्यमंत्री के जाने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह भी कंषाना निवास पहुंचे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद शिव मंगल सिंह तोमर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बंगाल में बीजेपी की महाविजय से ममता को टेंशन

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा महाविजय की ओर बढ़ रही है, जिससे ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ गई है. कांग्रेस ने बहनों के सपनों और अरमानों को कुचलने का काम किया है. इसलिए देश की बहनें कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगी.”