ब्रेकिंग
GPM Road Accident: गौरेला में मौत को मात देकर बचा 6 साल का मासूम; तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा Bhilai Steel Plant News: नेहरू अवार्ड से सम्मानित हुए 119 अधिकारी-कर्मचारी; BSP प्रबंधन ने सराहा उत्... Dhamtari Crime News: नगरी में मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या; साथी की आंखों में मिर्च डालकर ... Sahakarita Saptah Rajnandgaon: राजनांदगांव में सहकारिता सप्ताह की तैयारी; 20 हजार नए सदस्य बनाने का ... Congress Attack on BJP: बिलासपुर अस्पताल के पूर्ण संचालन की मांग; कांग्रेस ने कहा- उद्घाटन काफी नहीं... बेमेतरा: लगातार बारिश के कारण ढही मकान की कच्ची दीवार, मलबे में दबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ... Paper Leak Protest MCB: NSUI का 'छात्रों की गूंज' अभियान; पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा, इस्तीफे ... Chhattisgarh UCC Update: मन की बात के मंच से सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा सियासी संकेत, छत्तीसगढ़ में UC... जांजगीर-चांपा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत Dinanagar Shocking Case: घर में अकेला पाकर मासूम को बनाया शिकार; पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ की ...

Dushyant Chautala News: दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में SIT जांच के आदेश, DSP का आरोप- ‘बदसलूकी की और गाड़ी रोकी’

हिसार : हरियाणा के हिसार में जेजेपी नेताओं के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. हिसार में पुलिस ने अपना बयान जारी करते हुए घटना की जानकारी दी. दुष्यंत चौटाला के काफिले पर भी रैश ड्राइविंग के आरोप लगाए गए हैं. हिसार पुलिस ने एक CCTV फुटेज जारी की है जिसमें दुष्यंत चौटाला के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी पुलिस की बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक करते हुए दिख रही है. पूरे मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई है. साथ ही कहा गया कि वाई प्लस सुरक्षा में प्राइवेट पायलट गाड़ी का कोई प्रावधान नहीं है.

“वीसी ऑफिस के गेट को तोड़ने की कोशिश” : डीएसपी कमलजीत के अनुसार 16 अप्रैल को जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला अपने समर्थकों के साथ वीसी ऑफिस पहुंचे थे, जहां प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वीसी कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश की और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्रता की. इस मामले में सिटी थाना हिसार में केस दर्ज किया गया है, जिसमें दिग्विजय चौटाला समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है, जबकि कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं.

“गलत तरीके से ओवरटेक किया” : 17 अप्रैल को दिग्विजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला समर्थकों के साथ सामूहिक गिरफ्तारी देने पहुंचे थे. इसी दौरान दुष्यंत चौटाला के काफिले की पायलट गाड़ी पर तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करने के आरोप लगे. पुलिस का कहना है कि हादसा होते-होते बचा. पुलिस ने ये भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एसआई राजकुमार के साथ अभद्रता की गई और धक्का दिया गया. साथ ही कहा गया कि वाई प्लस सुरक्षा में प्राइवेट पायलट गाड़ी का कोई प्रावधान नहीं है. अब दोनों पक्षों की शिकायतों पर एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.