ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...

Weather Update: अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा; इन राज्यों में ‘हीटवेव’ का अलर्ट जारी

चंडीगढ़: हरियाणा में अप्रैल में ही गर्मी ने तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर रहा. इसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर कम आवाजाही देखी जा रही है और लोग जरूरी काम ही बाहर निकलकर कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई जा रही है.

हरियाणा के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार: राज्य के कई शहरों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रोहतक में सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इसके अलावा सिरसा में 41.4 डिग्री, नूंह में 41.3 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 40.8 डिग्री और जींद में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. अंबाला और करनाल में 40.4 डिग्री, गुरुग्राम में 40.1 डिग्री, पलवल और सोनीपत में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में आ चुके हैं और हालात जल्द सुधरने के आसार कम दिख रहे हैं.

न्यूनतम तापमान में गिरावट से हल्की राहत: एक तरफ जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है, वहीं रात और सुबह के समय थोड़ी राहत जरूर मिल रही है. राज्य में औसतन न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस सोनीपत के सारागढ़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा हिसार, गुरुग्राम और करनाल में न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहा. हालांकि ये राहत सीमित समय के लिए ही है और दिन की तेज गर्मी इसका असर खत्म कर देती है.

क्या कहता है मौसम विभाग? मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं. साथ ही, न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जिससे रात के समय भी गर्मी महसूस हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि तेज गर्मी के असर से बचा जा सके.