ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

पेट्रोल पंप पर ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV फुटेज

गुरदासपुर:  गुरदासपुर के एक पेट्रोल पंप पर एक कार चालक आया। उसने अपनी गाड़ी में 4550 रुपये का तेल डलवाया। इसके बाद वह स्कैन करने के बहाने गाड़ी से बाहर भी आया, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए और बिना स्कैन किए ही गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गया।

यह मामला गुरदासपुर के दोरांगला रोड स्थित बैंस फिलिंग स्टेशन का है, जहां काले रंग की गाड़ी और उसके चालक की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जब यह कार चालक फरार हुआ, तो पेट्रोल पंप पर काम करने वाली एक लड़की ने अपनी स्कूटी पर उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी उसे भी चकमा देकर भागने में सफल रहा। पेट्रोल पंप मालिक सुरिंदर सिंह बैंस ने बताया कि इस मामले की शिकायत संबंधित थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है।

वहीं, थाना सिटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर प्रकाश का कहना है कि शिकायत के आधार पर गाड़ी के नंबर से मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।