ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा

मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत

गढ़शंकर:- गढ़शंकर के पास एक गांव में बिजली गिरने से एक घर का चिराग बुझ गया। जानकारी के अनुसार, गांव रसूलपुर का एक युवक बगल के गांव बकापुर गुरु के खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था, तभी आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे जब 10-15 लड़के क्रिकेट खेल रहे थे तभी अचानक बादल छा गए और बारिश होने लगी। इस दौरान अचानक बिजली गिरने से तरणदीप सिंह (16) पुत्र ओंकार सिंह निवासी रसूलपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दौरान दो अन्य लड़के अंशप्रीत पुत्र मुख्तियार चंद और जस्सी लोई पुत्र लछमन राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका नवांशहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तरनदीप सिंह का शव सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखा गया है और शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक बालक तरनदीप सिंह द्वारा पैरों में चप्पल आदि नहीं पहन रखी होने के कारण संभवत: बिजली उस पर गिरी है।  लंबे कद के लड़के तरनदीप सिंह ने हाल ही में 10वीं कक्षा के पेपर दिए थे और वह पढ़ाई में बहुत प्रतिभाशाली था। रसूलपुर, बकापुर गुरु और बसियाला गांवों के निवासियों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार से प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए खेल के मैदानों और सार्वजनिक स्थानों के पास बिजली से बचाव के लिए आधुनिक उपकरण लगाने का अनुरोध किया।