ब्रेकिंग
Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान... Virat Kohli Century: "एक दिन सब खत्म हो जाएगा..." केकेआर को हराने के बाद क्यों भावुक हुए विराट? Peddi Movie Update: राम चरण की 'पेड्डी' का बड़ा धमाका, KGF मेकर्स संभालेंगे ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन North Korea Retirement Age: नॉर्थ कोरिया ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, बुजुर्ग होती आबादी के बीच किम ... IPL 2026 Ticket Fraud: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 600 फर्जी साइट्स एक्टिव Google Gemini Intelligence: स्मार्टफोन चलाने का तरीका बदल देगा गूगल का नया AI सिस्टम, जानें फीचर्स गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज...

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ‘खूनी’ हादसा! 30 फीट नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, पुणे के 3 दोस्तों की मौत; लद्दाख ट्रिप से लौटते समय मातम

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक फॉर्च्यूनर कार हाईवे से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार सवार सभी तीनों दोस्तों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार 10 दोस्तों का एक ग्रुप लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर घूमने निकला था. वह घर वापस लौट रहे थे, तभी एक कार हादसे का शिकार हो गई. तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ. कैथून थाना प्रभारी मनोज सिकरवार ने बताया कि 10 दोस्तों का एक ग्रुप 26 फरवरी को टूर पर निकला था. लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से घूमने के बाद दो कारों में सवार सभी दोस्त महाराष्ट्र के पुणे लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार चल रहे ड्राइवर को झपकी आने के कारण गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई.

सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत

इसके बाद कार हाईवे किनारे 30 फीट नीचे जा गिरी. पीछे वाली गाड़ी में 7 दोस्त बैठे थे. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मचा. बाकी युवक हादसे का शिकार हुए दोस्तों की मदद के लिए दौड़े. हादसे के बाद तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने कैथून सीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया है. मृतकों की पहचान सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) के तौर पर हुई है. तीनों अच्छे दोस्त थे और पुणे के रहने वाले थे.

परिवार के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

मौके पर पहुंची कैथून थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है. पुलिस का कहना है कि परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा. सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश सामर ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही युवक दम तोड़ चुके थे. बाकी की इलाज के दौरान मौत हो गई. हंसी-खुशी घूम कर घर लौट रहा दोस्तों को ग्रुप मातम में डूब गया है.