ब्रेकिंग
Devendra Pradhan Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्... दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का 'सीक्रेट' मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अव... Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावु... "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता!"—खरगे के विदाई भाषण पर गूंजा सदन; पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफों क... 'मौत के मुंह' से निकलकर भारत पहुंचा जग लाडकी! UAE में हमले के बाद समुद्र में छिड़ा था हाई-वोल्टेज ड्... हिमाचल में सुक्खू सरकार का 'बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक'! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के 'कै... यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का 'VIP पहरा'! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्... शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ...

Rewari Suicide Case: रेवाड़ी में मध्य प्रदेश की महिला ने दी जान, सुसाइड की वजह साफ नहीं; जांच में जुटी धारूहेड़ा पुलिस

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले के गांव रामपुरा में महिला द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी पप्पू रेवाड़ी में मजदूरी करता है और अपने परिवार के साथ रामपुरा में किराए पर रह रहा था। बीती रात उसकी पत्नी अनीता ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अलसुबह घटना का पता चलते ही परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। रामपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।