ब्रेकिंग
Saurabh Bharadwaj Detained: दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात, मेट्रो के कई स्टेशन बंद और इंटरनेट सेवा ... Atiq Ahmed Gang Update: प्रयागराज में जमीनों की हेराफेरी को लेकर शाह फैसल की शिकायत पर कार्रवाई, जां... Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात

Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावुक, गोवा में AAP का ‘डोर-टू-डोर’ कैंपेन शुरू

गोवा में उस वक्त एक अलग ही तस्वीर दिखी जब आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ वह डॉक्यूमेंट्री देखी, जिसमें आप नेताओं को फर्जी केसों में फंसाकर जेल भेजने की पूरी कहानी दिखाई गई. इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे. इस दौरान यहां का माहौल कुछ अलग नजर आ रहा था.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ फिल्म स्क्रीनिंग का मौका नहीं था, बल्कि भावनात्मक आवेग का पल था. हॉल में बैठा हर कार्यकर्ता महज दर्शक नहीं था, बल्कि साक्षी था उस दौर का, जब एक उभरती हुई राजनीति पार्टी के नेताओं को दिल्ली चुनाव से पहले अनेक मामलों में आरोपी बनाया जा रहा था और जेल भेजा जा रहा था.

कहानी नेता की नहीं, दबाने वाली सोच की

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह पूरी कहानी किसी एक नेता की नहीं है, बल्कि उस सोच की है, जिसे दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि किस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया गया, जेल में डाला गया, और जनता के बीच शक पैदा करने की कोशिश की गई. लेकिन इसके बावजूद पार्टी का एक भी नेता नहीं टूटा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास देने वाला था. उन्हें यह एहसास हुआ कि जिस पार्टी के साथ वे खड़े हैं, वह सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि एक मजबूत और ईमानदार विचारधारा है, जो हर मुश्किल में टिके रहने की ताकत रखती है.

डॉक्यूमेंट्री कोंकणी भाषा में होगी डब

इसके आगे उन्होंने फिर से कहा कि इसी भावना को अब पूरे गोवा में ले जाने की तैयारी है. आम आदमी पार्टी इस डॉक्यूमेंट्री को कोंकणी भाषा में हर कस्बे, हर मोहल्ले और हर वार्ड तक पहुंचाने जा रही है. मकसद साफ है- हर कार्यकर्ता तक सच्चाई पहुंचे, हर घर तक यह संदेश जाए कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि सच और झूठ के बीच की है.

उन्होंने कहा कि गोवा, जो हमेशा शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है, वहां इस तरह की पहल लोगों के दिलों को छू रही है. यहां के लोगों में एक भावनात्मक जुड़ाव बन रहा है, क्योंकि यह कहानी केवल नेताओं की नहीं, बल्कि उस विश्वास की है, जिसे तोड़ने की कोशिश की गई थी.