ब्रेकिंग
गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में सनसनी: घर में मृत मिली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हत्या के शक में एक युवक... गुरुग्राम में अवैध कचरा फेंकने वालों पर पुलिस का शिकंजा: दिल्ली से कूड़ा लाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार... पानीपत में नर्सिंग स्टाफ का विरोध तेज: 'मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी' के खिलाफ 3 दिवसीय सांकेतिक हड़त... फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से बड़ी लापरवाही: बाथरूम की खिड़की तोड़कर 3 नाबालिग बंदी फरार, मचा हड़कंप हिसार में खूनी संघर्ष: कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत और दूसरा गंभ... कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: आरोपी की फायरिंग से ASI की बाल-बाल बची जान, जवाबी कार्रवाई म... हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक संदेश: 7 अक्टूबर को तीन प्रमुख क्षेत्रों में उतरेंगे केंद्रीय व प्र... जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चमके हरियाणा के खिलाड़ी: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पर क... Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एनसीआर माइनर से मिले महिला और पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी Faridabad Murder News: बल्लभगढ़ में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, सेक्टर-62 चौराहे पर युवक की चाकू मा...

अब पैसे नहीं, मशीन से निकलेगा गैस सिलेंडर! हरियाणा में देश का अनोखा ‘LPG ATM’ शुरू; जानें 24 घंटे कैसे मिलेगी रिफिलिंग

गुरुग्राम: गैस सिलिंडर के लिए मची अफरातफरी के बीच हरियाणा के गुरुग्राम से एक नई शुरुआत की गई है। सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसायटी में भारत गैस का एलपीजी एटीएम शुरू हुआ है, जिसे हरियाणा का पहला और देश की गिनी चुनी मशीनों में से एक बताया जा रहा है। अब लोगों को सिलिंडर के लिए डिलिवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह मशीन 24 घंटे शुरू रहेगी। इसका इस्तेमाल वही कर सकते हैं जो भारत गैस से रजिस्टर्ड हैं। वैध कनेक्शन होना जरूरी है। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी।

ग्राहक को मशीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी से पहचान पक्की की जाती है। फिर खाली सिलिंडर का क्यूआर कोड स्कैन होता है। सिस्टम उसकी जांच करता है। डिजिटल पेमेंट होते ही मशीन भरा हुआ सिलिंडर दे देती है। इस सुविधा से जनता को काफी फायदा होगा। अब उन्हें सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े नहीं रहना पड़ेगा।

बताया गया है कि इस मशीन से 10 किलो का कंपोजिट सिलिंडर मिलता है, जिसकी कीमत भारत गैस के रेट अनुसार ही रहती है। इसके अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। यह सिलिंडर हल्का, जंग से मुक्त और पारदर्शी है, जिससे गैस का स्तर देखा जा सकता है। इस मशीन से 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर मिल रहे हैं। यह सुविधा सिर्फ रिफिल एक्सजेंच के लिए है, यानी खाली सिलिंडर देकर भरा हुआ लिया जा सकता है। नए कनेक्शन की सुविधा इसमें नहीं है। यह सिस्टम सफल रहा है तो गुरुग्राम की अन्य सोसायटियो में भी इसे लागू किया जा सकता है।