ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र...

फतेहाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन निक्का’ सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंजाब में भेष बदलकर छिपा था कुख्यात अपराधी

फतेहाबाद : फतेहाबाद पुलिस की सीआईए रतिया पुलिस टीम ने मर्डर व रेप के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में काबू कर लिया। आरोपी महेन्द्र सिंह उर्फ निक्का निवासी आजाद नगर फतेहाबाद जनवरी माह में सड़क पर मिली एक महिला की डेड बॉडी से जुड़े मर्डर व रेप के गंभीर मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी पहले भी सिरसा पुलिस की कस्टडी से चोरी के मामले में फरार हो चुका था तथा लंबे समय से पंजाब क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी अपनी पत्नी को साथ लेकर पंजाब जाने वाला है। पुलिस ने गश्त बढा दी। इसी दौरान नगल के समीप भाखड़ा नहर रोड पर पुलिस टीम को संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान सड़क पर कंक्रीट होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और आरोपी नीचे गिर गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

गिरते ही आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान टीम में शामिल एएसआई रघुबीर सिंह को निशाना बनाकर चलाई गई दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर सीधे आकर लगीं, जबकि दो गोलियां पास से निकल गईं। बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण एएसआई रघुबीर सिंह सुरक्षित बच गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चलाई गई गोली आरोपी महेन्द्र सिंह उर्फ निक्का के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल, चार खाली खोल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा रेफर कर दिया गया।