ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

Kanpur Lamborghini Case: शिवम मिश्रा नहीं तो फिर कौन था स्टीयरिंग पर? आरोपी के वकील के दावे से केस में नया मोड़

कानपुर के लैंबॉर्गिनी कांड सुर्खियों में बना हुआ है. मामले में कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे के नाम सामने आया है. पुलिस ने मामले में पहले तो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन घटना के कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की. कुछ घंटे पहले ही जांच अधिकारी उनके घर पहुंचे थे, लेकिन अंदर से किसी ने गेट नहीं खोला.

इसके बाद आरोपी शिवम मिश्रा के वकील अंदर जाते देखे गए थे. अब इस मामले में वकील ने बड़ा दावा किया है. जिसने पूरे मामले को ही पलट कर रख दिया है. इस मामले में कानपुर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन सामने आया है. उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर ग्वालटोली थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस कमिश्नर का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

क्यों अज्ञात के खिलाफ थी FIR

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेव-3 (VIP रोड) में दर्दनाक हादसा सामने आया था. इसमें एक ब्लैक रंग की तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने कई गाड़ियों जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें के एक बुलेट सवार व्यक्ति घायल हो गया है. घायल को हाथ-पैर में चोटें आई थीं. पुलिस का कहना है कि घायल तौफीक इलाज के बाद शिकायत लेकरग्वालटोली थाने पहुंचा था, लेकिन उसे आरोपी का नाम पता नहीं था. इसी के चलते अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की थी.

वायरल वीडियो के बाद एक्शन

मामले को लेकर पुलिस पर आरोपी का बचाव करने के आरोप भी लगे थे, जिसे कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब दिया कि चाहे कोई लैंबॉर्गिनी कार चलने वाले या कोई दूसरी कार चलाने हो, हर कसूरदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई.

IO को नहीं मिली कारोबारी के घर में एंट्री

इसके बाद इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (IO)कारोबारी के घर जांच के लिए पहुंचे, लेकिन गेट के अंदर दाखिल न हो सकें. उन्होने गेट खुलवाने के तमाम प्रयास किए, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला. इसके बाद शिवम मिश्रा के वकील उनके घर पहुंचा, जिनके लिए तुरंत गेट खुल गया. अंदर मीटिंग करके आने के बाद वकील धनंजय कुमार ने पूरे मामले को लेकर चौकानें वाला खुलासा किया है.

‘शिवम नहीं चला रहा था कार’

वकील धनंजय कुमार ने बताया लैंबॉर्गिनी शिवम नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर मोहन चला रहा था. अब आगे जो भी कार्रवाई होगी वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर होगी. कल (मंगलवार) कोर्ट में सुनवाई होनी है. शिवम गाड़ी चला ही नहीं रहे थे, तो उन पर मामला ही नहीं बनता है. जब वकील से शिवम सामने क्यों नहीं रहा और अपनी सफाई क्यों नहीं दे रहा सवाल पूछा गया, तो वकील धनंजय बिना जवाब दिए ही चले गए. वकील के जवाब ने पूरे मामले को लेकर एक नया मोड़ दे दिया है.