ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

Delhi Health News: जीबी पंत अस्पताल में नई सुविधाएं; विशेष सीटी स्कैनर, कैथ लैब और न्यूरो ICU का हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने वहां 256-स्लाइस स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर, नई कैथ लैब तथा अत्याधुनिक न्यूरो आईसीयू व ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित किया गया. मुख्यमंत्री का कहना है कि इन सुविधाओं से न केवल दिल्ली के नागरिकों को, बल्कि अन्य राज्यों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि राजधानी के सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें स्थापित की जा रही हैं. सरकार का निरंतर प्रयास है कि दिल्ली के स्वास्थ्य तंत्र को विश्वस्तरीय बनाया जाए, ताकि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध इलाज की गुणवत्ता किसी भी निजी अस्पताल से कम न हो.

न्यूरो विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यूरो विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में पंत अस्पताल में फिलिप्स की अत्याधुनिक एंजियोरियन मोनोप्लेन न्यूरो कैथ लैब की स्थापना की गई है. जिससे गंभीर न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों के इलाज को काफी हद तक डॉक्टर्स को मदद मिलेगी. उन्होंने आगे जानकारी दी कि अस्पताल के पुराने न्यूरो आईसीयू को पूरी तरह से नवीनीकृत कर 16-बेड का आधुनिक न्यूरो आईसीयू विकसित किया गया है, जहां 24 घंटे गहन निगरानी और विशेष उपचार की सुविधा उपलब्ध है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश को वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के विज़न के अनुरूप दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राजधानी दिल्ली भी एक प्रमुख हेल्थ हब के रूप में उभरे, जहां देश और दुनिया से लोग इलाज के लिए आएं. उन्होंने कहा कि यह उद्घाटन दिल्ली सरकार की उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत राजधानी में उन्नत, सुलभ और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है.

स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जीबी पंत अस्पताल में 256-स्लाइस सीटी स्कैनर, न्यूरो कैथ लैब और अत्याधुनिक न्यूरो आईसीयू की शुरुआत दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देती है. उन्होंने कहा कि इन अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से अब दिल्ली के नागरिकों को न्यूरो और डायग्नोस्टिक उपचार के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर सुलभ इलाज मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि न्यूरो आईसीयू को नवीनतम तकनीक से अपग्रेड किया गया है और नया कैथ लैब शुरू किया गया है, जिससे स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर और अन्य जटिल न्यूरो समस्याओं का त्वरित इलाज संभव हो पाएगा.

जानें क्या हैं मशीनों की विशेषताएं

स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर: करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 256-स्लाइस स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर उत्तर भारत का पहला ऐसा सीटी स्कैनर है, जिसमें ऑलवेज-ऑन स्पेक्ट्रल इमेजिंग तकनीक उपलब्ध है. इस तकनीक की मदद से शरीर के अंदरूनी अंगों की बेहद स्पष्ट और सटीक जांच कुछ ही सेकंड में संभव हो सकेगी. इससे हृदय रोग, कैंसर, मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों, स्ट्रोक और एंजियोग्राफी जैसी जटिल जांचों में तेज़ और सही निदान हो पाएगा. साथ ही, इसमें रेडिएशन की मात्रा भी कम रखी गई है, जिससे मरीजों की सुरक्षा और बेहतर होगी.

न्यूरो कैथ लैब: अस्पताल में 9 करोड़ रुपये की लागत से न्यूरो कैथ लैब भी शुरू की गई है. इस लैब में स्ट्रोक के इलाज, ब्रेन ट्यूमर, एन्यूरिज्म और अन्य गंभीर न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों के लिए उन्नत उपचार संभव हो सकेंगे. इस लैब के माध्यम से प्रति वर्ष 1,200 से अधिक मरीजों को उन्नत और समयबद्ध इलाज का लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे न्यूरोलॉजिकल आपात स्थितियों में मृत्यु और विकलांगता के जोखिम को कम किया जा सकेगा.

आधुनिक न्यूरो आईसीयू: करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 16 बेड वाला आधुनिक न्यूरो आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स भी शुरू किया गया है. यह न्यूरो आईसीयू उन्नत रोगी निगरानी प्रणालियों, विशेष ऑपरेटिव सुविधाओं और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ से युक्त है, जिससे गंभीर न्यूरो-क्रिटिकल एवं पोस्ट-ऑपरेटिव मरीजों को समग्र और सुरक्षित देखभाल उपलब्ध कराई जा सकेगी.